CG— चारामा के टीकम तारम बने भाजपा युवा मोर्चा जिला कांकेर के प्रचार-प्रसार प्रमुख,,

चारामा 24 फरवरी 2026:- भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चारामा के समाजसेवी टीकम तारम को जिला कांकेर का प्रचार-प्रसार प्रमुख नियुक्त किया है। संगठन ने उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
टीकम तारम कई वर्षों से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। उनके कार्यों की सराहना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी होती रही है। वे पूर्व में बजरंग दल में जिला संयोजक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं और हिंदू हित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।
नियुक्ति के बाद टीकम तारम ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा जिले में संगठन के प्रचार-प्रसार को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
Live Cricket Info









