Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG.. सिहावा क्षेत्र को मिली विकास की नई सौगात,करीब 2 करोड़ की लागत से बनेगा पुल,लोगों में उत्साह…

धमतरी, 16 मई 2026।धमतरी जिले सहित वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। हाल ही में सिहावा के गणेश घाट स्थित छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी उद्गम स्थल के पास सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से एनीकट-कम-कॉजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया था, जिसका कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी कड़ी में अब गणेश घाट सिहावा में गोवर्धन भाठा के समीप देवपुर-देउरपारा से श्रृंगी ऋषि पहाड़ी पहुंच मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सिहावा, देउरपारा, देवपुर और नगरी को जोड़ने वाले इस मार्ग पर पुल निर्माण लंबे समय से आवश्यक था। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में नदी में बाढ़ आने के कारण मार्ग बाधित हो जाता था। पुल निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अम्बिका मरकाम रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरूण सार्वा ने की।

विशिष्ट अतिथियों में प्रकाश बैस, पिंकी शिवराज शाह एवं श्रवण मरकाम शामिल रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, भुनेश्वरी धृतलहरे, सरपंच ऊषा देवी नाग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, रवि दुबे, नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, मोहन नाहटा, कमल डागा, नरेंद्र सेन, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली, भानेंद्र ठाकुर, पार्षद अश्वनी निषाद, देवचरण ध्रुव, शंकर देव, भाजपा युवा मोर्चा मंडल नगरी अध्यक्ष विकास सोनी, सरपंच नरसिंह मरकाम, उपसरपंच सुनील यादव सहित लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रशांत साहू, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.