ग्राम बोहारा में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर जोर


बालोद (गुरूर)।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी खंड़ गुरूर (जिला बालोद) की मासिक बैठक 3 मई रविवार को ग्राम बोहारा में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी दाई की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रदेश की समृद्धि और सामाजिक एकता की कामना की।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाज सेवा करने और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को सशक्त करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा निषाद, जिला उपाध्यक्ष दानी साहू, महासचिव धानेश्वर (डी) देशमुख सहित छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला सचिव कामता साहू, खंड़ अध्यक्ष डौंडी लोहारा दुलार देशमुख, खंड़ अध्यक्ष गुरूर टिकेश्वर साहू, खेमलाल साहू एवं राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में सेनानी भाई-बहन और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी समाज सेवा, आपसी एकता और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी इसी दिशा में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
Live Cricket Info







