केबीकेएस का 21वां सेंट्रल ट्रेनिंग में सम्मिलित हुए कांकेर ब्लाक के 85 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान, ग्राम सभा सशक्तिकरण व कोया पुनेम संरक्षण हेतु सौंपा गया दायित्व*

कांकेर 12 जनवरी 2026:- दिनांक 20 से 24 दिसंबर 2025 तक कहाडगोंदी (पुरी क्षेत्र), ब्लाक चारामा में आयोजित कोया पुनेम एवं संवैधानिक प्रशिक्षण शिविर — केबीकेएस का 21वां सेंट्रल ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण लिए कांकेर ब्लाक से चयनित 85 प्रशिक्षार्थियों को पाँचवीं अनुसूची, पेसा अधिनियम 1996, वन अधिकार अधिनियम 2006, ग्राम सभा अधिकार, पारंपरिक स्वशासन प्रणाली (टोंडा–मंडा–कुंडा), कोया पुनेम दर्शन, जल–जंगल–जमीन संरक्षण एवं आदिवासी अस्मिता विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया था।
प्रशिक्षण शिविर के समापन के कुछ दिनों बाद 11 जनवरी 2026 को खमढोड़गी में आयोजित सम्मान समारोह में सभी 85 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने–अपने ग्रामों में ग्राम सभा को सशक्त बनाने, कोया पुनेम दर्शन के संरक्षण–प्रचार, आदिवासी अधिकारों की रक्षा एवं संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन हेतु जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का दायित्व सौंपा गया।
सामाजिक मुखियाओं ने यह स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि ग्राम स्वराज, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं आदिवासी स्वशासन की पुनर्स्थापना की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
कार्यक्रम में पारंपरिक रीति–रिवाजों के साथ सामूहिक संकल्प लिया गया कि ग्राम सभा की सर्वोच्चता, जल–जंगल–जमीन की रक्षा तथा भावी पीढ़ियों के अधिकारों की सुरक्षा हेतु निरंतर संघर्ष एवं रचनात्मक कार्य जारी रखा जाएगा।
“सेवा जोहार — बुमकाल जोहार!” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहे खमढोड़गी के ग्राम गायता गान्नु जुर्री, कुमार मंडावी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भीरावाही, प्यार सिंह मंडावी, रुपराय कोमरा, बिरसाय कुंजाम, अमृत नाग, छबिलाल कुंजाम, नवलु उसेंडी, टुपेश पोटाई, प्रदीप मंडावी, शिवराम उसेंडी, प्रियंका कोमरा, यामिनी कुंजाम,जितेन्द्र हिच्चमी, संजय, रवि प्रकाश कोर्राम, येरूंग कुमेटी, रोहित नेताम, महेश मंडावी , पीतांबर शोरी, कमलेश कोमरा, नारद सलाम, अनु कोरोटी, संत मतलाम, भुनेश्वर नेताम एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
Live Cricket Info









