Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से हृदय में भगवान का वास होता है — पंडित दाऊलाल तिवारी

कांकेर 31 मार्च 2026:- चारामा ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 13 स्थित हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इस कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित दाऊलाल तिवारी (गिरोला वाले) द्वारा किया जा रहा है।

बताते चलें कि क्षेत्र में शांति स्थापित के लिए यह भव्य सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 27 मार्च से 02 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। पंडित दाऊलाल तिवारी अपनी मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं।

कार्यक्रम के तहत पहले दिन 24 मार्च को भव्य कलश यात्रा एवं भागवत महात्म्य के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। साथ ही परीक्षित जन्म एवं सृष्टि वर्णन, कपिल देव अवतार एवं ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र ,वामन अवतार, श्रीराम कथा एवं श्रीकृष्ण प्राकट्य, गोवर्धन लीला एवं रासलीला,सुदामा चरित्र, यदुवंश संहार, परिचित मोक्ष,गीता ज्ञान तथा हनुमान जयंती पर हवन प्रसादी वितरण कर साथ कथा का समापन किया जाएगा।

कथा के दौरान पंडित दाऊलाल तिवारी ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मात्र से ही हृदय में भगवान का वास हो जाता है। उन्होंने आगे बताया कि ‘भगवत’ का प्रथम अक्षर ‘भ’ है, जिसका अर्थ ‘भक्ति’ होता है। ‘भ’ का एक अर्थ ‘प्रकाश’ भी है, अर्थात जीवन में भक्ति का प्रकाश आना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘कथा’ के कई अर्थ होते हैं, लेकिन उसका मूल अर्थ जीवन की व्यथा को दूर करना है। कथा के माध्यम से मनुष्य को जीवन के मूल तत्व की प्राप्ति होती है।

बताते चले कि आयोजन स्थल को भक्तों द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। प्रतिदिन भजन-कीर्तन, आरती एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। कथा के दौरान श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा भाव से शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.