Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — मनरेगा कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उप सरपंच समेत 2 की मौत, 5 घायल,,

कांकेर /अंतागढ़ 12 जून 2026:—कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कलगांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मनरेगा के तहत तालाब निर्माण कार्य कर रहे ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में गांव के उप सरपंच समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य ग्रामीण घायल हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे 60 से अधिक ग्रामीण मनरेगा के तहत तालाब निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कई ग्रामीण पास में स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

तभी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उप सरपंच धनराज पटेल और एक अन्य ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 ग्रामीण घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अंतागढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.