Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — नेशनल हाइवे 30 पर आवारा मवेशियों से बड़ा हादसा , पशुओं को बचाने में चालक गंम्भीर रूप से घायल

कांकेर 1 मार्च 2026:- जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चारामा ब्लॉक के ग्राम रातेसरा के पास नेशनल हाइवे 30 का है, जहां सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को बचाने के प्रयास में एक व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहा वाहन अचानक सड़क पर बैठे मवेशियों को देखकर असंतुलित हो गया। चालक ने पशुओं को बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को चोटें आई हैं, जिसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाइवे 30 पर आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात हो गई है। 

एक ओर जहां सरकार पशुओं के संरक्षण और गौ धाम को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं जमीनी स्तर पर सड़कों पर घूमते मवेशी इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.