Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— नशे की लत ने उजाड़ा पूरा परिवार: माँ, पत्नी, बहन और बच्चों ने मिलकर पिता की कर दी हत्या

8 जनवरी 2026:- नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रामपानी में हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, मां, बहन, बेटी और बेटे को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। शुरू में इस मौत को दुर्घटना बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में यह हत्या का मामला निकला।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता माखन पटेल ने अपने बेटे भगवान सिंह पटेल की मौत की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद नरहरपुर पुलिस गांव पहुंची और घटनास्थल के साथ-साथ शव का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को मौत संदिग्ध लगी, वहीं ग्रामीणों ने भी संदेह जताया, जिसके बाद मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने जब मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की तो पहले उन्हें गुमराह करने की कोशिश की गई। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर परिवार के सदस्यों ने सच्चाई कबूल कर ली। पूछताछ में सामने आया कि भगवान सिंह पटेल को शराब पीने की गंभीर लत थी और वह रोज शराब के नशे में घर आकर अपनी पत्नी, बच्चों, मां और बहन के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता था, जिससे पूरा परिवार लंबे समय से परेशान था।

घटना 6 जनवरी 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। उस दिन भी भगवान सिंह शराब के नशे में घर आया और परिवार के साथ झगड़ा करने लगा। बीच-बचाव करने पर भी वह नहीं माना, जिसके बाद गुस्से में आकर परिवार के सभी सदस्यों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर में चोट आई। इसके बाद डंडा, हाथ, मुक्का और चप्पल से उसकी पिटाई की गई।

मारपीट के दौरान भगवान सिंह ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरे और गुस्साए परिवार के सदस्यों ने कमरे से हथौड़ा लाकर उसके सिर, चेहरे और शरीर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, लकड़ी का डंडा और अन्य सामग्री जब्त कर ली है। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्याय अधिनियम के तहत प्रस्तुत किया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.