उपरवारा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान


उपरवारा। ग्राम उपरवारा में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज एवं युवा साथी ग्रुप उपरवारा के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पारंपरिक सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने समाज की संस्कृति, परंपरा, भाषा और विरासत को संरक्षित रखने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ अपनी पहचान से जुड़े रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिरु कमलेश सोरी (केंद्रीय अध्यक्ष, धमधा गढ़) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में तिरु पन्नालाल ध्रूव (प्रदेश अध्यक्ष), तिरु हेमलाल ध्रूव (जिला अध्यक्ष), तिरु बुद्धेश्वर ध्रूव (प्रदेश महासचिव), तिरु सतीश ध्रूव (जिला युवा अध्यक्ष), तिरु चम्पेश्वर ध्रूव (गरियाबंद जिला गोंडी गाथा संचालक), हेमा/तुलाराम पांडेल (सरपंच, उपरवारा), राजू भाई तरवानी (केंद्रीय सहकारी प्राधिकारी), गंगाराम नेताम, पूरण सिंह ध्रूव, सोहन मरकाम, दनेश ध्रूव, तरुण कुमार ध्रूव, दिवेश, तलेस सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, समाजजनों, युवाओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
Live Cricket Info







