Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG :- चारभाटा में किसानों की फसल को पशुओं से नुकसान, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

कांकेर 11 मार्च 2026:- ग्राम चारभाटा के किसान इन दिनों काफी परेशान नजर आ रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही कई किसानों ने अपने खेतों में जरूरत के अनुसार गर्मी की फसल लगाई है, लेकिन लगातार जल स्तर गिरने और फसलों को हो रहे नुकसान से किसान चिंतित हैं।

ग्रामीण किसानों ने एक वीडियो बनाकर अपनी परेशानी भी जाहिर की है। किसानों का कहना है कि पड़ोसी गांव के कुछ लोग अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

किसानों का यह भी आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए कांटेदार तार को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे पशु आसानी से खेतों में घुस जाते हैं और फसल को और ज्यादा नुकसान होता है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस तरह की घटनाएं जारी रहीं तो दो गांवों के बीच आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। किसानों ने संबंधित लोगों को ऐसा न करने की हिदायत दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.