Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक, संगठन विस्तार और जन मुद्दों पर बनी रणनीति

चारामा, 28 फरवरी 2026:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के अध्यक्ष हिरवेद साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम प्रकाशन, मंडल कमेटियों की बैठकों के आयोजन तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार की गई। मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाया जा सके। इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए युवाओं और महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं—सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य—को लेकर सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से संघर्ष करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में सावित्री मनोज मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर, जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव, हिरवेद्र साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर नागराज, जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप, पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवली मीना मडावी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष सौरभ तारम, चंद्र कुमार कागे, कृष्णा नायक, रानू सेन, भूषण सिन्हा, गोविंद पटेल, राजेंद्र सलाम, महेंद्र नायक, अमृत लाल देवांगन, के.एल. मरकाम, किशोर नेताम, संतोष शिंदे, रमशीला मंडावी, प्रेमलता सुकदेवे, मंजू सोनकर, अंजू नाग, चंद्रिका चौहान, मानो बाई सेवता, गोपाल गजेंद्र, जीवधर कावड़े, संतोष सोनकर, देवानंद कोरेटी, विनोद साहू, दिनेश राठौर, श्यामलाल वाल्मीकि, परऊ राम जुर्री, बृजलाल मंडावी, लिकेश धृतलहरे, समीर बंछोर, परमेश्वर प्रयाग, गिरवर सोरी, देवेंद्र पोया, छबिलाल कांगे, सुरेश गड़पाले, विकास मंडावी, सूरज कोरोटी, शिव सोनवानी, छोटू चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक अध्यक्ष हिरवेद साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान किया।

बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय कर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.