Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – कृषक उन्नति योजना : खाते में पैसे आते ही किसानों के खिले चेहरे,CM विष्णुदेव साय ने किया आदान सहायता राशि का किया वितरण,नगरी कृषि उपज मंडी परिसर में….

धमतरी/नगरी,28 फ़रवरी 2026।प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि का वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन कृषि उपज मंडी परिसर नगरी में किया गया,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और सरकार की इस पहल का स्वागत किया, इस दौरान अन्नदाता बेहद उत्साहित नज़र आ रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह शामिल हुए,इसके अतिरिक्त जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रवि दुबे, विकल गुप्ता, कमल डागा, नागेंद्र शुक्ला, मोहन नाहटा, मोहन पुजारी, नगर पंचायत पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, कृषि स्थायी समिति सभापति पन्नालाल मरकाम, सभापति प्रेमलता नागवंशी, वन स्थायी समिति सभापति राजेश नाथ गोसाई, मंडी अध्यक्ष नरेंद्र नाग, पार्षद चेलेश्वरी साहू, अश्वनी निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अ.ज.जा. महेंद्र नेताम, चित्रांश नागवंशी, उमेश साहू, नरसिंग मरकाम, मोनू साहू, लीलेश प्रजापति, पवन साहू, वेद कुमार गंजीर, सहदेव राम साहू, धनीराम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि सहित कृषि और सहकारिता विभाग के तमाम अधिकारी,कर्मचारी सहित किसान भारी संख्या में मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जानता पार्टी जो घोषणा करती है, उसे पूरा करने का कार्य भी करती है,उन्होंने कहा कि सरकार किसान हित में समर्पित है और किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के लिए 6,500 करोड़ रुपये तथा ऊर्जा सब्सिडी के लिए 6,700 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसे उन्होंने “मोदी की गारंटी” बताते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों के चेहरे पर उत्साह और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया,जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के चेहरे पर मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी सफलता है, सरकार विकास की दिशा में निरंतर प्रगतिशील है और प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.