CG — नेशनल हाईवे 30 पर सड़क पार करता दिखा भालू, क्षेत्र में दहशत का माहौल

कांकेर 22 फरवरी 2026:- कांकेर जिले में लगातार अलग-अलग रिहायशी इलाकों से जंगली जानवरों के आने की घटनाएं सामने आती रहती हैं ठीक ऐसा ही एक मामला कांकेर वन परिक्षेत्र अंतर्गत माकड़ी से सामने आया है, जहां एक भालू जंगल की ओर से निकलकर नेशनल हाईवे 30 को पार करता दिख रहा है। आसपास के लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि कई बार भालू की आक्रामकता की खबरें सामने आती हैं, लेकिन यहां वीडियो में भालू शांत दिखाई दे रहा है। अब मौसम गर्मियों की ओर रुख कर रहा है, जिससे जंगल के जानवरों को भोजन और पानी की अधिक दिक्कतें होंगी और वे रिहायशी इलाकों में दिखाई दे सकते हैं, जिसका नमूना अभी देखने को मिला है।
जानकारी के अनुसार भालू भोजन और पानी की तलाश में जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों की ओर पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है।
वहीं, वन विभाग इस प्रकार की घटनाओं पर क्या कार्रवाई करता है, यह देखने वाली बात होगी। लगातार रिहायशी क्षेत्रों में भालू का दिखना बेहद चिंता का विषय है और वन विभाग इन इलाकों में किस प्रकार कार्य करेगा, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।
Live Cricket Info









