CG—महिला अंडर-15 व अंडर-19 क्रिकेट चयन ट्रायल 28 जनवरी को**

कांकेर :- छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS), जो सत्र 2026–27 के लिए महिला अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग की क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। संघ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार महिला अंडर-15 वर्ग में वही खिलाड़ी पात्र होंगी जिनकी जन्म तिथि **01 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014** के मध्य हो, जबकि महिला अंडर-19 वर्ग के लिए जन्म तिथि **01 सितंबर 2007 या उसके बाद** निर्धारित की गई है। प्रत्येक वर्ग से **केवल 15 खिलाड़ियों** का चयन राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के लिए **ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य** है, जो जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से किया जाएगा।
दक्षिण क्षेत्र (साउथ ज़ोन) चयन ट्रायल विवरण
दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर एवं धमतरी जिलों की महिला खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल—
तिथि: 28 जनवरी 2026
समय: प्रातः 09:00 बजे
स्थान: कांकेर–नवागांव क्रिकेट ग्राउंड
ट्रायल में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को कलर ड्रेस में उपस्थित होना अनिवार्य है तथा उन्हें अपनी स्वयं की किट बैग साथ लानी होगी। ट्रायल से जुड़े अधिक जानकारी के लिए मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ पाठक जी से सम्पर्क कर सकते है ।
Live Cricket Info









