CG— चारामा में कांग्रेस का संगठन विस्तार: ग्राम चारभाठ में बूथ और पंचायत कमेटियों का सर्वसम्मति से गठन

कांकेर/चारामा 6 अप्रैल 2026:— कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चारभाठ में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यहां बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी का विधिवत गठन किया गया, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से दोनों कमेटियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर राम कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में बूथ स्तर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। मजबूत बूथ संगठन ही चुनाव में जीत की नींव तैयार करता है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती है और नई कमेटियों के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही उन्होंने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को जिम्मेदारी निभाने और पार्टी के प्रति निष्ठा से कार्य करने की अपील की।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा आने वाले समय में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर अभियान चलाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों के एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री ठाकुर राम कश्यप,सेक्टर प्रभारी दिनेश राठौर, लेखराम साहू वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्राम सरपंच उर्वशी कश्यप,पूर्व सरपंच कमल कांत कश्यप,विवेक नायक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता , हितेश साहू,शैलेन्द्र सिन्हा, सुदर्शन साहू, जुगेश सिन्हा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Live Cricket Info






