CG— सेंट अल्फोंसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव 17 फरवरी को,

चारामा 15 फरवरी 2026:- सेंट अल्फोंसा इंग्लिश मीडियम स्कूल, चारामा द्वारा 17 फरवरी मंगलवार को शाम 5:15 बजे विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव “ऑरोरा 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। “जहां सपने उड़ान भरते हैं और प्रतिभाएं चमकती हैं” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार जोसेफ कोल्लमपराम्पिल (सीएमआई) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार ओझा उपस्थित रहेंगे।
विशेष अतिथियों में नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष भुवनेश्वर नागराज, रातेसरा की सरपंच कलिता गोटी, निर्मल प्रांत जगदलपुर के प्रांतीय प्रमुख रेव. फादर संतोष कोथेरिल (सीएमआई) तथा कैथोलिक धर्मप्रांत जगदलपुर के शिक्षा सचिव रेव. फादर मनीष एंटोनी शामिल होंगे।
विद्यालय के प्राचार्य फादर वर्गीस कुरियाकोस के मार्गदर्शन में आयोजित इस वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, गीत-संगीत, नाटक तथा अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। विद्यालय परिवार ने अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Live Cricket Info









