CG.. धमतरी : वनांचल क्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ, ठेनही में पहली बार दिखेगा रात्रिकालीन क्रिकेट का रोमांच,विनर टीम को,102026,उपविजेता को मिलेगा 52026, इस दिन से शुरू होगा मैच.. लोगों में भारी उत्साह..!!


धमतरी,8 मई 2026। इन दिनों आईपीएल चल रहा है,लिहाजा क्रिकेट को लेकर लोगों में गजब की दीवानगी देखी जा रही है,उसी तर्ज पर जिले के सिहावा, नगरी वनांचल क्षेत्र के ग्राम ठेनही में जय मुचुकुंद ऋषि क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्रामवासी ठेनही द्वारा अंतर्राज्यीय व पंचायत स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन किया जा रहा है, जिसे लेजर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इस अयोजन के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 10.05.2026 यानी अगामी रविवार को है,जबकि इसका शुभारंभ 12 मई 2026 मतलब कि आने वाले मंगलवार से है,जिसमें इंटर स्टेट के लिए प्रथम पुरस्कार 1,02026 जबकि द्वितीय प्राइज 52026 रखा गया है,वहीं पंचायत स्तरीय विनर यानी विजेता टीम के लिए 20,026 और उपविजेता टीम के लिए 10,026 रखा गया है।
बताया गया कि इस अयोजन के लिए अंतर्राज्यीय स्तर पर होने वाले क्रिकेट मैच के लिए 12,500 रुपए, वहीं पंचायत स्तर वाले अयोजन के लिए 1100 रुपए एंट्री फीस रखी गई है, अयोजन के मुख्यअतिथि सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम होंगी, जिनके द्वारा क्रिकेट मैदान में फ्लड लाईट पोल स्थापना कारवाकर विशेष सहयोग किया जा रहा है, अयोजन को लेकर और अधिक जानकारी के लिए 6265195208,6260150395 इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
*नियम व शर्तें…*
एंट्री फीस जमा करने पर ही लॉट निकाला जायेगा।
अंतर्राज्यीय में सिर्फ 16 टीमों को एंट्री दिया जावेगा।
100% एंट्री जमा करने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
सभी मैच टेनिस (टेट्रान/विल्सन गेंद) से खेला जाएगा।
प्रत्येक मैच में मैन ऑफ़ द मैच दिया जाएगा।
10-10 ओवर का मैच खेला जाएगा।
YouTube से Live क्रिकेट देखने के लिए 108 चैनल को सब्सक्राइब करे।
Live केवल सेमीफाइनल/फाइनल में रहेगा।
*वनांचल क्षेत्र के लिए बनेगा ऐतिहासिक आयोजन…*
वनांचल क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Live Cricket Info







