Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – राष्ट्रीय गौरव एवं आदर्श ग्राम बेलरगांव को लाखों की सौगात,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने 20 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन,लोगों में हर्ष…

धमतरी,15 जनवरी 2025। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा अपने पद की जिम्मेदारी संभालते ही समूचे जिला सहित क्षेत्र की विकास को लेकर बेहद प्रतिबद्ध है,लिहाजा विभिन्न ग्रामों में आए दिन कहीं शेड निर्माण तो कहीं सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं, बीते दिनों जहां वनांचल क्षेत्र के ठेंनही और अंतिम छोर पर सुदूर इलाके में बसे ग्राम रिसगांव में टीना शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन कर ग्रामीणों को सौगात दी।

बताया जा रहा है कि वहीं अब जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में से एक राष्ट्रीय गौरव एवं आदर्श ग्राम पंचायत बेलरगांव में 20 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया है,बताते हैं कि गांव में सामुदायिक भवन की दरकार थी,लिहाजा इसके लिए ग्रामीण कई दिनों से मांग कर रहे थे, ऐसे में लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण ने लोगों बहुप्रतीक्षित मांग सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृति दिए,जिससे ग्रामीणों में हर्ष है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान श्री सार्वा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, देश और प्रदेश में भाजपा सरकार की नेतृत्व में चारों तरफ तेज गति से विकास हो रही है,वह भी क्षेत्र के विकास के लिए बहुत ही सजग है,एक जनप्रतिनिधि होने के नाते ग्रामीणों की जरूरी मांगो को प्राथमिकता देना ना सिर्फ उनका उद्देश्य है,बल्कि उसके लिए प्रयास करना भी उसका कर्तव्य है,जिससे क्षेत्र के अन्तिम गांव तक विकास और अन्तिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके ।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर अरूण सार्वा अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी,अध्यक्षता रीता नेताम सरपंच ग्राम पंचायत बेलरगांव, विशिष्ट अतिथि प्रकाश बैस जिला अध्यक्ष भाजपा धमतरी,विशेष अतिथि श्रवण मरकाम पूर्व विधायक सिहावा, पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक सिहावा, महेश गोटा अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, गरिमा नेताम सदस्य जिला पंचायत धमतरी, अकबर कश्यप जिला उपाध्यक्ष भाजपा धमतरी, प्रेमलता नागवंशी सभापति जनपद पंचायत नगरी।

मोहन पुजारी अध्यक्ष अनु.ज.जाति मोर्चा धमतरी, दउवालाल देवांगन संरक्षक कृषि एवं ग्राम वि. समिती बेलरगांव, अमर सिंह पटेल ग्राम पटेल एवं गायता बेलरगांव, कैलाशनाथ प्रजापति संरक्षक कृषि एवं ग्रा. वि.समिति, लिलंबर साहू अध्यक्ष कृषि एवं ग्रा. वि. स. बेलरगांव, नंदनी साहू सदस्य जनपद पंचायत नगरी, मोहनी साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत बेलरगांव,हुमित लिमजा पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी,उमेंद्र मरकाम पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बेलरगांव, राकेश चौबे पूर्व महामंत्री भाजपा मण्डल बेलरगांव, मोनू साहू महामंत्री भाजपा मण्डल बेलरगांव, उमेश साहू, मौर्यध्वज सेन, लिलेश प्रजापति एवं सभी पंचों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.