Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

शाला प्रवेश उत्सव और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह,,बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल, ठाकुर राम कश्यप ने बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित,,,कहा शिक्षा ही सफलता की कुंजी है

चारामा, 2 जुलाई 2026:— शासन के निर्देशानुसार गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, अभिभावक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत चारामा के उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप थे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य लोखनी पटेल, सरपंच संगीता कोड़ोपी, ग्राम पटेल छगन यादव, उपसरपंच नम्मू नेताम सहित गांव के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनके नृत्य और गीतों ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया। उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गईं। साथ ही विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित माध्यमिक शाला गिरहोला की दो छात्राओं को भी सम्मानित कर पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया।

इसी अवसर पर प्राथमिक शाला गिरहोला के प्रधान पाठक मोहन लाल ठाकुर तथा माध्यमिक शाला साल्हेटोला के उच्च श्रेणी शिक्षक महेंद्र सिंह मंडावी के सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मानपूर्वक विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने बच्चों से नियमित स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने, शिक्षकों का सम्मान करने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल देश का भविष्य हैं, इसलिए सभी विद्यार्थियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के वर्षों की सेवा और योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.