Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—मनरेगा बचाओ संग्राम,,कांकेर में कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय उपवास,,,

कांकेर, 11 जनवरी 2026 :—छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज एक दिवसीय उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अस्पताल के सामने स्थित गांधी उद्यान में आयोजित हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर शांतिपूर्ण ढंग से उपवास एवं प्रदर्शन की शुरुआत की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित महत्वपूर्ण रोजगार योजना मनरेगा लगातार कमजोर की जा रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण अंचलों के गरीब, मजदूर और किसान परिवारों को प्रति वर्ष 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलती थी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती थी। लेकिन वर्तमान में नए नियमों, तकनीकी बाधाओं और मजदूरी भुगतान में देरी के चलते मजदूरों को समय पर काम और पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत यह एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह आंदोलन आगामी 45 दिनों तक लगातार चलेगा, जिसमें विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां-जहां मनरेगा संचालित है, उन सभी ग्रामों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के प्रयासों का हर गांव में विरोध किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नई योजना VBG राम-जी का भी विरोध करते हुए कहा कि यह योजना मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना का विकल्प नहीं हो सकती। उनका कहना है कि नई योजनाओं के नाम पर मनरेगा को कमजोर करना ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के साथ अन्याय है।

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सदस्य, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.