CG – ब्रेकिंग : अफसरों के जिप्सी पर हाथी ने किया हमला,चकनाचूर हुआ कांच,उड़ीसा से टाईगर रिजर्व के जंगलों में पहुंचा सिंगल हाथी,अभी सीतानदी रेंज में….

धमतरी,9 जनवरी 2025। सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में हाथी के निगरानी के लिए पहुंचे अफसरों के जिप्सी पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वाहन के पीछे का ग्लास क्षतिग्रस्त हुआ और टूटकर बिखर गया,बताया जा रहा है जिस समय हाथी ने गाड़ी में हमला किया उस वक्त वाहन जंगल में खड़ी कर अफसर सहित टीम वाहन से करीब पचास से साठ मीटर की दूरी पर थे।
गौरतलब है कि उदंती, सीतानदी टाईगर रिजर्व के जंगलों में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सिंगल हाथी ने दस्तक दिया है,जिसे लेकर वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है साथ ही लोगों को भी सतर्क रहने की अपील कर रही है,जानकारी के मुताबिक हाथी दल से अलग होकर उड़ीसा से अभ्यारण क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा है,जिसकी मौजूदगी सीतानदी रेंज वन क्षेत्र में बताए जा रहे है,इधर विभाग के अफसरों सहित टीम मॉनिटरिंग कर हाथी पर नजर बनाए हुए है।
जानकारी के मुताबिक थोड़ा अस्वस्थ है और ज्यादा कुछ खा नहीं रहा है, हालांकि बताया गया कि उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और हाथी धीरे धीरे भोजन करने लगा है,हालांकि वन विभाग की लोकेशन ट्रेस कर हाथी पर नज़र बनाए रखने की कोशिश में जुटी हुई है।
वहीं इस पूरे मामले में उदंती, सीतानदी अभ्यारण के उप संचालक वरुण जैन ने बताया कि सिंगल हाथी दल से अलग होकर उड़ीसा से यहां पहुंचा है,हालांकि हाथी कौन से दल से है ये स्पष्ट नहीं हो पाया है..









