दुकानदारों में दिखा विश्व आदिवासी दिवस का असर


नरहरपुर 9 अगस्त 2026: — विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नरहरपुर के बाजार में भी आदिवासी संस्कृति का रंग देखने को मिला। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा धारण कर समाज की संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
सुपर मार्केट के प्रो. धर्मेंद्र जैन ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और वेशभूषा हमारी क्षेत्रीय पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा धारण कर समाज की संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति को सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
बाजार में पारंपरिक परिधान और आभूषणों में सजी महिलाओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। दुकानदारों की इस पहल की नगरवासियों ने भी सराहना की।
Live Cricket Info







