Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — 5 वें स्थापना वर्षगांठ पर जंगो रायता गोंडी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित,नए अतिरिक्त कक्ष का हुआ लोकार्पण

चारामा 21 जुलाई 2026:— नगर चारामा में स्थित जंगो रायता गोंडी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल, चारामा में 5वें स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव एवं नए अतिरिक्त कक्ष के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। विद्यालय के बच्चों ने तिलक लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद सेवा अर्जी के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। 

विद्यालय की स्थापना को पांच वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। वर्तमान में यहां कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय में बच्चों को अंग्रेजी, हिंदी के साथ-साथ गोंडी भाषा का भी अध्ययन कराया जाता है।

मुख्य अतिथि ठाकुर राम कश्यप, वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं जनपद पंचायत चारामा के उपाध्यक्ष ने विद्यालय में निर्मित नए अतिरिक्त कक्ष का विधिवत लोकार्पण किया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा माध्यम है। शिक्षा हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराती है। उन्होंने कहा कि जंगो रायता इंग्लिश मीडियम स्कूल ने आज अपनी पांचवीं वर्षगांठ पूरी कर ली है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। पांच वर्ष पूर्व शुरू हुए इस विद्यालय में आज बच्चे हिंदी, अंग्रेजी और गोंडी भाषा का अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के निरंतर विकास के लिए सभी समाजजनों से सहयोग की अपील की तथा विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विकास हेतु 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

साथ ही संरक्षक विजय ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो जितना पिएगा, उतना दहाड़ेगा।” उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और देश के विकास का आधार है। उन्होंने विद्यालय के पांचवें स्थापना दिवस पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

सर्व आदिवासी समाज, ब्लॉक चारामा के अध्यक्ष गौतम कुंजाम ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

एस दौरान वरिष्ठ आदिवासी नेता जनपद उपाध्यक्ष चारामा ठाकुर राम कश्यप, संरक्षक विजय ठाकुर, अध्यक्ष गौतम कुंजाम, डॉक्टर अरविंद कोर्राम, हीरे सिंग नेताम, सुरेन्द्र जुर्री, देव प्रसाद जुर्री, बी. एस. सलाम, सुनीत सलाम प्राचार्य, जौहर सिंग ठाकुर, भानू राम गावड़े, मावली चरण मंडावी, शारदा सिन्हा, हरीश चंद्र कांगे, महात्म जुर्री, ठाकुर राम कोड़ोपी शिक्षक,कविता नेताम शिक्षिका, काजल नरेटी, दीपिका सलाम, प्रिया नेताम, रूपा मंडावी साथ ही बच्चों के पालक भी उपस्थित रहे ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.