Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG.. ब्रेकिंग : धमतरी में तेज आंधी, तूफान ने मचाई तबाही, नीम का विशाल पेड़ गिरा… बाल, बाल बची महिला, ट्रैक्टर, फसल प्रभावित होने बढ़ी किसानों की चिंता…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

धमतरी, 16 मई 2026।शनिवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने जिले में जमकर तबाही मचाई। तेज आंधी, तूफान और गरज-चमक के साथ करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज रफ्तार अंधड़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।

वहीं जिले के अंतिम छोर वनांचल क्षेत्र रिसगांव में एक विशालकाय नीम का पेड़ अचानक एक मकान पर जा गिरा। हादसे के समय घर के भीतर एक महिला मौजूद थी, जो बाल-बाल बच गई। पेड़ गिरने से घर के पास खड़ा ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं खरीदी केंद्र परिसर में बने चबूतरे का शेड भी तेज हवा में उड़ गया। जिले के कई इलाकों से पेड़ और बिजली के पोल गिरने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

*किसानों की बढ़ी चिंता...*

अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। इन दिनों जिले में धान और मक्का की फसलों की कटाई एवं मिसाई का कार्य जारी है। कई किसानों की उपज खुले आसमान के नीचे रखी हुई है, जिससे बारिश के कारण फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

कई किसानों की धान की फसल पूरी तरह पककर तैयार है, लेकिन लगातार बदलते मौसम और बेमौसम बारिश के डर से किसान मिसाई का काम नहीं करा पा रहे हैं। बारिश में भीगने के कारण तैयार फसलों को नुकसान पहुंचने लगा है, जिससे अन्नदाता आर्थिक क्षति को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.