CG — जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को ब्लॉक अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू ने दी बधाई

चारामा, 6 मार्च 2026:- जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की बात कही।
ब्लॉक अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू ने कहा कि कांग्रेस संगठन हमेशा से जनहित और जनसेवा के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिले में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी में जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें शिवाराम जुर्री और मंजू सोनकर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ठाकुरराम कश्यप और राजेंद्र साहू को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एकांत दुबे, अमृत लाल देवांगन, देवेंद्र सोनी, दौलत नायक, चित्रकांत सिन्हा तथा रामशिला मंडावी को सचिव नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार पुरुषोत्तम सिन्हा को जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इन सभी नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनसेवा और सामाजिक न्याय पर आधारित है और सभी पदाधिकारी मिलकर जनता की समस्याओं को उठाने तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुनः बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा क्षेत्र में जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।
Live Cricket Info






