Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, धू-धू कर जलने लगा पेड़; धमाके की आवाज से दहला इलाका, बाल-बाल बचे लोग

तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, धू-धू कर जलने लगा पेड़; धमाके की आवाज से दहला इलाका, बाल-बाल बचे लोग

कांकेर 23 जून 2026:— जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के बीच सोमवार को शहर के भंडारी पारा मार्ग पर नदी किनारे स्थित सुन्नी जमात खाना के सामने आकाशीय बिजली गिर गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के दौरान अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी, जिससे आसपास का इलाका गड़गड़ाहट की आवाज से दहल उठा। घटना के समय बारिश होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी अनुसार बिजली गिरने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा।फिलहाल किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। क्षेत्र में लगातार बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.