Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — मलेरिया बढ़ने पर अलर्ट,, आश्रम-छात्रावासों और स्कूलों में होगा स्वास्थ्य परीक्षण, कलेक्टर और सीएमएचओ ने जारी किए निर्देश

कांकेर, 27 जुलाई 2026:— कांकेर जिले में पिछले 5-6 दिनों के दौरान मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आर.सी. ठाकुर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, वहीं कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी आश्रम-छात्रावासों, स्कूलों और स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएमएचओ ने बताया कि लोग अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखें तथा कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में मलेरिया फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं। कूलर, फ्रिज की ट्रे, पुराने टायर, नारियल के खोल और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें। शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें, नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें और केवल गरम व ताजा भोजन तथा उबला हुआ स्वच्छ पानी ही पिएं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, हाथ-पैर में दर्द, उल्टी या दस्त जैसी शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मलेरिया की जांच कराएं। समय पर जांच और इलाज से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

इधर, सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी आश्रम-छात्रावासों और स्कूलों में लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित जांच कर मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हाल ही में आश्रम-छात्रावासों में स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों और मौसमी बीमारियों को देखते हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने अभियान के लंबित आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने, निर्माण कार्यों में तेजी लाने, आयुष्मान भारत पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास, एग्रीस्टेक पंजीयन सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

बैठक में स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने, सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन और पीएम पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतें और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.