CG.. दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,हुई मौत,LIVE वीडियो आया सामन, देखें…


धमतरी,3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां शहर के व्यस्तम मार्ग रत्नाबांधा चौक में एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान गुरुर निवासी छन्नू बंजारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बाइक सवार अचानक ट्रक के सामने आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Live Cricket Info







