Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG.. टॉपर बेटियां : ना कोचिंग,ना एक्स्ट्रा क्लासेस.. रोजाना 6 घंटे की पढ़ाई, वनांचल की इन दो बहनों ने बोर्ड परीक्षा में किया कमाल,एक ने 10 वीं तो दूसरे ने 12 वीं में..!!

धमतरी,3 मई 2026। किसी भी सफलता के पीछे मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास की अहम भूमिका होती है। इसी का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है धनिष्ठा साहू और कंचन साहू ने, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने परिवार बल्कि अपने विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दसवीं बोर्ड परीक्षा में धनिष्ठा साहू ने 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि उनकी लगन, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाती है। वहीं दूसरी ओर, कंचन साहू ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में जीनियस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी से 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया। दोनों बहनों ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।

यह और भी गर्व की बात है कि धनिष्ठा और कंचन चचेरी बहनें हैं और एक ही परिवार से आते हुए दोनों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम के पीछे उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। धनिष्ठा के पिता निरंजन कुमार साहू प्रधान पाठक हैं और कंचन के पिता यशपाल सिंह साहू व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माताएं—बसंती साहू, जो गृहिणी हैं, और लक्ष्मी साहू, जो शिक्षिका हैं—ने भी बच्चों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन में अहम भूमिका निभाई है।

इन दोनों छात्राओं ने बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत को अपना मंत्र बनाया। उन्होंने कभी भी कठिनाइयों से घबराकर पीछे हटने का प्रयास नहीं किया, बल्कि हर चुनौती को अवसर में बदलकर आगे बढ़ती रहीं। यही कारण है कि आज वे सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव एवं जीनियस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, उनके माता-पिता, दादा बलिराम सहित तहसील साहू समाज नगरी के अध्यक्ष कंवलराम साहू, सचिव पदुमलाल साहू व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों सहित बलभद्र, अक्षय, योगेंद्र, विवेक, बंटी, छोटू, कोमल, नव्या और लीना साहू समस्त परिवारजनों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया,धनिष्ठा और कंचन की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा है। उनकी यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि सच्ची मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

हम सभी की ओर से धनिष्ठा साहू और कंचन साहू को इस शानदार सफलता के लिए ढेरों बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जीवन में निरंतर आगे बढ़ें और इसी तरह सफलता की नई-नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती रहें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.