Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

बस्तर का बढ़ा मान: कांकेर के चंद्रकांत यादव बने राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी

चारामा। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल रेफरी परीक्षा का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2026 तक मध्यप्रदेश के भोपाल में किया गया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 60 स्टेट ऑफिशियल्स ने भाग लिया, जिनमें से 37 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के रेफरी के रूप में किया गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी कड़ी में कांकेर जिले के ग्राम माहुद (चारामा) निवासी चंद्रकांत यादव, पिता हेमलाल यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय रेफरी के रूप में अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि के साथ वे बस्तर संभाग के पहले राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी बनने का गौरव हासिल किया। 

 

इस परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में तेज नारायण माधव (टेक्निकल डायरेक्टर, प्रो कबड्डी एवं इंटरनेशनल कोच) तथा के. जगमोहन (मेंटोर, तेलुगु टाइटन्स एवं इंटरनेशनल कोच) उपस्थित रहे, जिनकी देखरेख में परीक्षा का सफल संचालन किया गया।

 

चंद्रकांत यादव की यह उपलब्धि न केवल बस्तर संभाग, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह भी बढ़ेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.